सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 22, 2024 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली: एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र …